Let’s travel together.

खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए थे 44 जवान : दिग्विजय सिंह

184

पुलवामा हमले की आज चौथी बरसी है। पुलवामा हमले के शहीदों को पीएम मोदी से लेकर कई नेताओं ने भी 44 जवानों की शहादत पर उन्हें याद किया है। इनमें कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार को निशाने पर लिया।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का पुनर्वास मिल गया होगा।बता दें कि 14 फरवरी 2019 को एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के आज चार साल हो गए हैं, लेकिन इसके जख्म आज भी ताजा हैं। पीएम मोदी ने शहीदों को याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उन वीरों को याद करा रहा हूं, जिन्हें हमने पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811