Let’s travel together.

तीन शताब्दी से आस्था का केन्द्र मां विजयासन माता मंदिर

0 182

9 साल पहले 1100 मीटर से शुरू चुनरी यात्रा अब 2151 मीटर की

50 सदस्यीय पुरुष अखाड़ा की दी प्रस्तुति

सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह हुए चुनरी यात्रा में शामिल

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामपाल सिंह जी आज बसंत पंचमी के अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल “सोजनी धाम” से प्रारंभ हुई *चुनरी यात्रा* में शामिल हुए तथा माता रानी को अर्पित की जाने वाली 2151 लंबी चुनरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की ।
इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने उपस्थित नागरिकों को बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


जैसा की सनातन धर्म के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से विजयासन देवी के मंदिर स्थापना पर हर साल भव्य चुनरी यात्रा नगर के लोगों द्वारा निकाली जाती है। इस बार भी 26 जनवरी को दो किमी की 2151 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई । पिछले 9 साल से लगातार यह चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। पहली बार 9 साल पहले 1100 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई थी। इस बार जबलपुर के कलाकार काली जी, कृष्ण, राधा और मयूर सहित अन्य भगवानों के वेश में प्रस्तुति दी । इसके अलावा डीजे, बैंडबाजे, हाथी घोडा दुलदुल घोडी सहित अन्य आकर्षण का केंद्र रहें ।
समिति के पदाधिकारी पिछले एक महीने से चुनरी यात्रा की युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहे थे।
तीन शताब्दी से आस्था का केंद्र बना मां विजयासन माता मंदिर स्वास्थ्य लाभ एवं मनोकामना दर्शन मात्र से मिल जाती है मन में श्रद्धा और विश्वास हो तो दर्शनमात्र से संतानहीन दंपत्ति को संतान प्राप्त हो जाती है। लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है वहीं क्वारी कन्याओं का मनचाहा वर प्राप्त हो जाता है, जिससे लोग अनायास ही मंदिर में आने का पल नहीं छोड़ते है।


प्रसिद्ध स्थान सिलवानी नगर के वार्ड 9 में स्थित है। मां विजयासन माता का मंदिर जोकि तीन सदी पुराना बताया जाता है। कुछ वर्षों पूर्व इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं माता की सुंदर आकर्षक प्रतिमा एवं शिव परिवार की स्थापना की गई है। और धीरे धीरे मंदिर की प्रसिद्धि रायसेन जिले ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश के कौने कौने में फैल गई और छोटे से चबूतरेे से आज विशाल मंदिर का रूप ले चुका है।
इस मंदिर का कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी के बारिस बद्रीनारायण कपूर धर्मपत्नि कृष्णावती द्वारा बसंत पंचमी 23 जनवरी 1988 को चबूतरे का जीर्णोद्वार एवं मढ़िया की स्थापना की गई थी तब से अनवरत बसंत पंचमी को मां विजयासन का जन्मदिवस श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।
सोजनी धाम से प्रारंभ हुई इस चुनरी यात्रा का नगर के मुख्य मार्गों एवं सोजनी धाम से लेकर सिलवानी तक जगह-जगह समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा चाय पानी नाश्ता एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई ।
वही समस्त हिंदू समाज के द्वारा एवं चुनरी यात्रा समिति ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया ।
पूरी चुनरी यात्रा में समस्त पुलिस प्रशासन सिलवानी थाना प्रभारी भरत सिंह एवं एसडीएम तहसीलदार सभी प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से व्यवस्था बनाने में उनका अपार सहयोग रहा।


सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के सुपुत्र दुर्गेश राजपूत में बजरंग चौराहे पर किया स्वागत
जैसा कि भव्य चुनरी यात्रा को लेकर बजरंग चौराहे पर सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के जेष्ठ पुत्र दुर्गेश राजपूत ने सभी श्रद्धालु एवं चुनरी यात्रा में शामिल हुए भक्तजनों का फूलो से भव्य स्वागत किया एवं माता रानी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811