बाड़ी/रायसेन। ग्राम मालझिर में मंगलवार दोपहर एक बजे दो बच्चे बारना नहर में नहाते समय डूब गए, जिससे दोनो की मौत हो गई। बाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय तरुण चौहान पुत्र चतुर नारायण चौहान अपनी बुआ की बेटी छह वर्षीय मन्नत पुत्री यशवंत चौहान निवासी शिवतला के साथ नहर पर नहाने के लिए गया था। इस दौरान दोनो गहरी नहर में डूब गए। परिजनो को जब घटना का पता चला तो वे नहर पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में बच्चों के शव नहर में मिल गए। हालांकि परिजन उन्हे वाहन से बाड़ी अस्पताल लेकर आए, जहां डाम्क्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नवीन बिलावलिया ने बताया कि बच्चों के शवों का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है। प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मृतकों के परिजनो का कहना है कि बच्चे खेलते हुए नहर के पास चले गए थे, पैर फिसलने या नहाने के दौरान वे नहर में डूब गए। जब बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए तो नहर के पास जाकर देखा, जहां उनकी चप्पल पड़ी थीं, जिससे शक हुआ और नहर में तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर दोनो के शव मिले।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।