Let’s travel together.

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने विकास यात्रा के दौरान दो करोड़ 10 लाख रू के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

0 123

 

रायसेन। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगनवाड़ा में विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां उन्होंने लगभग एक करोड़ 68 लाख रू लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया। विकास यात्रा गगनवाडा से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होते हुए ग्राम पंचायत घोंट पहुंची तथा यहां आयोजित कार्यक्रम उपरांत समाप्त हुई।

विकास यात्रा के दौरान निर्धारित ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में श्री पटवा द्वारा एक करोड़ 74 लाख 90 हजार रू राशि के कुल 07 विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया तथा 39 लाख 29 हजार रू लागत के कुल 09 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया एवं विकास यात्रा रथ को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विकास यात्रा के दौरान कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए 523 आवेदन स्वीकृत किए गए। ग्राम घोंट में विकास यात्रा में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा भी शामिल हुए। विकास यात्रा के दौरान जनपद सीईओ सुश्री आयुषी गोयल, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व मुकेश सिंह तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भुवन मोहरे भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811