Let’s travel together.

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में कोटितीर्थ कुण्‍ड पर नर्मदा जयन्‍ती उत्‍सव मनाया

0 361

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर स्थित कोटितीर्थ कुण्‍ड पर प्रतिवर्षानुसार नर्मदा जयन्‍ती उत्‍सव पूर्ण उल्लास से मनाया गया। बाबा वीर हनुमान भक्‍त मण्‍डल के पं. यशवंत शर्मा की भजन मंडली ने सुन्‍दर काण्‍ड का मनोहारी वाचन किया। माँ नर्मदा जयन्‍ती के उपलक्ष्‍य में सायं कोटितीर्थ कुण्‍ड पर 11 ब्राम्‍हणों के द्वारा लघुरूद्राभिषेक किया गया।

उसके पश्‍चात सायं 07 बजे मंदिर के पुजारी, पुरोहित परिवार के द्वारा कुण्‍ड के आस-पास दीपक प्रज्वलित किये गये, मॉ नर्मदा जी की झांकी सजायी गयी एवं मॉ नर्मदा की आरती की गयी। आरती में मुख्‍य अतिथि के रूप में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरिजी महाराज,मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के साथ ही पुजारी विजयगुरु, पंडित अशोक गुरु आदि के साथ ही पुजारी एवं पुरोहित परिवार गण मंदिर अधिकारी मूलचंदजी जूनवाल, आर. के. तिवारी, उडेनियाजी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। आरती के पश्‍चात प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811