Let’s travel together.

स्कूलों में साफ सफाई रखें, मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन बनाएं- सीईओ उमराव सिंह मरावी

0 171

 

– शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

– प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना के तहत दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की क्वालिटी की चेक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शनिवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर यहां पर बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन और विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना के तहत एकीकृत प्राथमिक शाला, एकीकृत माध्यमिक शाला कोटा तथा एकीकृत प्राथमिक शाला एवं एकीकृत माध्यमिक शाला सुरवाया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत में प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमति सीमा उपाध्याय मौजूद रहीं । सीईओ श्री मरावी द्वारा स्कूलों में साफ सफाई रखने एवं मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार भोजन बनाए जाने, शाला में मध्यान भोजन पंजी, माताओं का रोस्टर निरीक्षण पंजी , स्कूलों में खाने का सैंपल रखे जाने तथा बच्चों को खाना खिलाने से पूर्व हाथ साबुन से धुलाये जाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811