Let’s travel together.

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में ऊर्जा क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

0 136

बड़वानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में ऊर्जा क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।   महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एल गुप्ता ने इन गतिविधियों का शुभारंभ किया। आज भौतिकी विभाग में “नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों की उपयोगिता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ऊर्जा क्लब के संयोजक डॉ श्याम नाईक ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत वर्तमान समय में ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधनो की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उक्त प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। तेजी से घटते हुए जीवाश्मीय ईंधनों तथा ऊर्जा की बढ़ती मांग से यह आवश्यक हो गया है कि हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तरफ ध्यान दें । नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत वे स्रोत है, जो प्रदूषणकारक नहीं है, जिनके भण्डार में प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा पुनर्स्थापन होता रहता है, ये समाप्त न होने वाले स्रोत है। जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा इत्यादि। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप डॉ पंकज पटेल और प्रो कपिल अहीरे रहे। प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर रोशन आर्य एम एस सी बाटनी, द्वितीय स्थान पर राकेश जाधव बीएससी सेकंड ईयर और तृतीय स्थान पर तनीशा यादव बीएससी फाइनल ईयर रहे। इस दौरान क्लब के सदस्य प्रो सपना तिवारी, प्रो अर्पिता पटेल, प्रो निकिता कर्मा, दिनेश नरगांवे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811