Let’s travel together.

रम्पुरा कलां में विद्युत विभाग का विशेष शिविर संपन्न, मौके पर निपटाए गए कई मामले

0 81

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम रम्पुरा कलां में  विद्युत मंडल द्वारा विशेष जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना था।

शिविर के दौरान विभागीय टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए। इस मौके पर ग्राम के 35 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान किया, जिससे विभाग को कुल 1.5 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। वही बिजली सुविधा से वंचित 10 नए उपभोक्ताओं ने मौके पर ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर प्रक्रिया पूरी की। शिविर में आए 20 ग्रामीणों की विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की गई।

शिविर मेंबिजली विभाग के अमले ने शिविर में पुराने लंबित बिलों में सुधार, गलत रीडिंग, अधिक बिल आने की समस्या और डुप्लीकेट बिल जारी करने जैसे मामलों का मौके पर निपटारा किया। शिविर में मौजूद बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री शैलेश पटेल ने बताया कि रम्पुरा कलां सहित आसपास के गांवों से आए किसानों को शासन द्वारा दी जा रही कृषि सब्सिडी और विभिन्न विद्युत सब्सिडी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इनका लाभ उठा सकें।

इस तरह के शिविरों का आयोजन उपभोक्ताओं और विभाग के बीच की दूरी को कम करने के लिए किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811