Let’s travel together.

शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  को सौपा ज्ञापन,प्राचार्य और प्रबन्धन पर लगाए आरोप

0 142

 

 रिपोर्ट-मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

 

शासकीय महाविद्यालय उदयपुरा में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में वैठक सम्पन्न हुई ।वंही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जनभागीदारी अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी को प्रबन्धन के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के एम काम,बी काम,और कम्प्यूटर के शिक्षकों की पूर्ति तुरन्त की जाए।महाविद्यालय में आज तक किसी छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर भी कभी प्रैक्टिस नही कराई गई।वंही जब भी छात्राओ के द्वारा प्राचार्य अन्नू बढकुर के पास शिकायत लेकर जाते है तो समस्या के समाधान की बजाए छात्राओ के ऊपर ही आरोप लगाकर शांत करा दिया जाता है जबकि छात्राओ का आरोप है की कई बार महाविद्यालय में नशे की हालत में बाहरी लोग तक आ जाते है ।वंही जो भी छात्र-छात्राओं के द्वारा शिकायत की जाती है तो प्राचार्य के पति शेखर बढकुर छात्राओ के घर जाकर ही धमका आते है प्राचार्य से अधिक छात्राओ को प्राचार्य शेखर बढकुर से अधिक भयभीत रहती है ।वंही छात्राओ को शिकायत करने पर उनके भविष्य को लेकर भी धमकी दी जाती है ।महाविद्यालय में देखा जाए तो छात्राओ के शौचालय तक के दरबाजे टूटे पड़े हुए है ।बाउंड्री बाल की छतों पर लोहे की रॉड बाहरी और निकल रही है जिनसे अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है ।वंही छात्राओ ने मांग की है की महाविद्यालय में शीघ्र ही सी सी टीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जाए।

प्राचार्य पति के सत्ताधारी नेताओ से संपर्क

वैसे तो नगर उदयपुरा हमेशा एक जुटता के साथ अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने में जाना जाता है ।लेकिन एक ही स्थान पर प्राचार्य महोदया कई वर्षों से पदस्थ है और ऐसा पहला मौका नही है की प्राचार्य पहले भी विवादों में रह चुकी है ।पहले भी छात्र-छात्राओं के द्वारा कई बार शिकायत की गई है ।वंही प्राचार्य पति शेखर बढकुर क्षेत्रीय सत्ता धारी नेताओ की आड़ में अपना वर्चस्व कायम रखे हुए है ।अव देखना यह की प्रशासन इन छात्र-छात्राओ की समस्याओ को लेकर कैसे कार्यवाही करता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811