Let’s travel together.

हिंदुओं के हाथ से अगरबत्ती छुड़ाकर मोमबत्ती थमाने के चल रहे प्रयास

110

बुरहानपुर ।  बुरहानपुर की रेणुका मंडी परिसर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ से मतांतरण पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के हाथ से अगरबत्ती छुड़ाकर कुछ लोग मोमबत्ती थमाने का प्रयास कर रहे हैं। अगरबत्ती में बांस की काड़ी होने का हवाला देकर उन्हें अगरबत्ती नहीं जलाने की सलाह दी जा रही है। ये वो लोग हैं जो यह कहकर पहले पूजन, पाठ और मंदिरों से दूर करेंगे। इसके बाद अपने धर्म को बेहतर बताकर सनातन धर्म छोड़ने की बात कहेंगे। उन्होंने हिंदू समाज से आग्रह किया कि वे दो की जगह चार अगरबत्ती जलाएं और महादेव से प्रार्थना करें कि ऐसे लोगों को वे सद्बुद्धि दें। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों देश के कई हिस्सों में मतांतरण के मामले सामने आए थे।

अश्वत्थामा की कथा सुनाई

पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को भगवान महादेव के अंश अश्वत्थामा के बचपन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि चार साल के अश्वत्थामा को एक दिन उनके सहपाठियों ने पानी में आटा घोलकर पिला दिया और इसे गाय का दूध बताया। उपहास उड़ाने के लिए किए गए इस कार्य को उनके पिता गुरु द्रोणाचार्य ने देख लिया। वे अश्वत्थामा को अपनी कुटिया लेकर आ गए। यह समय की बात है कि अपार धन संपदा से परिपूर्ण गुरु द्रोणाचार्य के पास अपने पुत्र को दूध पिलाने के लिए एक गाय नहीं थी। अश्वत्थामा की माता ने जब उन्हें सत्य से परिचित कराया तो उन्होंने पूछ लिया कि सबसे ज्यादा गाय का दूध किसे मिलता है। मां ने भगवान शिव का नाम लिया तो चार साल के अश्वत्थामा घर से निकल गए और गुफा में जाकर भगवान शिव का कठोर तप शुरू कर दिया। आखिरकार महादेव प्रकट हुए।

तीन लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, बिगड़ी व्यवस्था

श्री शिव महापुराण कथा सुनने लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। कथा के दूसरे दिन शनिवार को तीन लाख से ज्यादा भक्त परिसर में मौजूद थे। पंडाल से लेकर सड़क तक सिर्फ भक्त नजर आ रहे थे। पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए रात में आयोजन समिति ने पंडाल को और बढ़ाया था। बावजूद इसके भीड़ के आगे यह छोटा पड़ गया। लिहाजा बाद में आए लोग पंडाल के बाहर धूप में बैठकर ही कथा श्रवण करते रहे। जिसे जहां जगह मिली बैठ गया और पं. प्रदीप मिश्रा को सुनता रहा। भीड़ बढ़ने के साथ कथा स्थल की व्यवस्थाएं भी बिगड़ती नजर आईं। प्रवेश द्वारों पर तैनात बाउंसरों ने आयोजन समिति के कुछ सदस्यों और पत्रकारों को भी अंदर जाने से रोक दिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई थी। कई भक्तों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाया, जिसके चलते उन्हें बाहर जाना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811