Let’s travel together.

नगरीय निकाय चुनाव की चौसर तैयार, कांग्रेस को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश

0 188

बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखे घोषित होते ही गली-गली उम्मीदवारो की फौज तैयार है।
राजनैतिक दल असमंजस की स्थिति में है आखिर टिकिट किसको दिया जाये। नगर बरेली अध्यक्ष पद पिछड़ा होने से अगड़ी जातियो के मंसूबो पर पानी फिर गया ।

पिछड़ी जातियो मे अनेको जातियां है पर बरेली मे राजनैतिक पार्टिया सिर्फ दो ही समाजो पर दाव लगाना चाहती है। किरार ओर कलार अन्य समाजो के लोग भी दावेदारी कर रहे है, पर राजनीतिकार दोनो पर ही निर्भर है।विशेषकर कांग्रेस।

उम्मीदवार के चयन एवं रायसुमारी के लिये म.प्र.कांग्रेस कमेटी के व्दारा भेजे गये पर्यवेक्षक अवनीश भार्गव एवं क्षेत्रिय विधायक देवेन्द्र पटेल के समक्ष स्थानीय गेलेक्सी होटल में कांग्रैस के लगभग 50 कार्यकर्ताओ ने नगर के 15 बार्डो से अपनी दावेदारी हेतु आवेदन प्रस्तुत किये।
कार्यकर्ताओ ने सुझाव देते हुये वताया कि समन्वय समिति वनाकर विधायक के नेतृत्व मे प्रत्येक बार्ड से एक ही प्रत्याशी तय कर मैदान मे उतारा जाये।

यह भी कहा कि सभी समाजो से उम्मीदवार लिये जाये ओर जो जिस बार्ड का निवासी है उसको उसी बार्ड मे प्राथमिकता दी जाये,पर विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा मेरे सभी कार्यकर्ता समान है कोई खास पक्षधर नही है। हमे हर बार्ड से कांग्रेस का प्रत्याशी जिताकर लाना है। टिकिट किसी एक व्यक्ति एवं निष्टावान कार्यकर्ता को ही मिलेगा ।


इस राय सुमारी मे प्रदेश महामंत्री राजीव पालीवाल,भूपेन्द्र चौधरी,राजैश उपाध्याय,मुन्ने भाई,सै तारिक अली,डब्बू वर्मा,रासविहारी,ठा विशाल सिंह,
जुल्फकार अली,कमलेश विश्वकर्मा,रमेश सराठे,राजेन्द्र सराठे,भगवानदास उपाध्याय शैलैन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत,खालिद ठेकेदार,आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811