Let’s travel together.

मुख्यमंत्री चौहान भिण्ड से करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ

119

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान प्रदेश में सुशासन के विस्तार की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने से जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर होगा और शासन की कल्याणकारी मंशा का विस्तार भी होगा। संत रविदास जयंती- 5 फरवरी को भिंड में होने वाले कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं।

मुख्यमंत्री  चौहान मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरण तथा विकास यात्रा के शुभारंभ के लिए 5 फरवरी संत रविदास जयंती पर भिंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री  चौहान ने भिंड में जारी तैयारियों की वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। सहकारिता मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री  ओ.पी.एस. भदौरिया बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

जानकारी दी गई कि कार्यक्रम भिंड के एम.जे.एस. ग्राउंड पर दोपहर 12.40 बजे कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगा। मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री  चौहान विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में मुरैना और श्योपुर में प्राप्त आवेदनों में से 95 प्रतिशत से अधिक तथा भिण्ड में 91 प्रतिशत से अधिक आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। भिंड में 661, मुरैना 628 और श्योपुर में 287 शिविर लगाये गये। इन 1571 शिविरों में प्राप्त 4 लाख 386 आवेदन में से 3 लाख 77 हजार 886 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम से भिण्ड, मुरैना और श्योपुर के सभी गाँव, कस्बों और नगरों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सिलेंडर के पाइप में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; गंभीर हालत में रायसेन जिला अस्पताल रेफर     |     वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811