Let’s travel together.

चुनाव में प्रत्याशी ने बांटे थे रुपए, हारने के बाद वसूली पर निकला कहा-वोट नही दिए तो लौटा दो पैसे

0 173

कृष्ण कांत सोनी

मध्यप्रदेश के नीमच में चुनाव के बाद एक अनोखा मामला सामने आया। हार के बाद मतदाताओं से रुपये वसूली करते हुए एक प्रत्याशी का वीडियो वायरल हो चुका है। हिंदुस्तान में किसी को लालच दे कर वोट मांगना गैर कानूनी,है और यहाँ हारने के बाद वापस दिए गए पैसे की मांग करने का मामला काफी गंभीर है। जिसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सरपंच पद प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में निर्वाचन प्रक्रिया और प्रशासन की मुस्तेदी पर सवाल उठ रहे हैं।
अब वायरल हुए इस वीडियो की बात करें तो यह वीडियो सोश्यल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ग्रामीणों के घर-घर दस्तक देकर उनसे रुपयों की वसूली करते दिखाई दिए। कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई तो कुछ लोगों को धमकाकर वसूली की गई। दरअसल, यह वीडियो नीमच जिले की मनासा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरान से सरपंच पद के प्रत्याशी राजू दायमा का बताया गया। मिली जानकारी के मुताबिक चश्मा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले दायमा ने पहले पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रलोभन दिया, लेकिन जब चुनाव में किसी दूसरे प्रत्याशी की जीत हो गई तो राजू और उसके समर्थक बौखला गए।
चुनाव में जीत हो यह जरूरी नहीं एक तरफ जहां प्रत्याशी का मतदाता को प्रलोभन देना ही गैर कानूनी था, वहीं दूसरी तरफ इनके लोगों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को डरा धमकाकर दिए हुए रुपयों की वसूली करनी शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो महज डेढ़ दो घंटे में साढ़े चार लाख रुपए की वसूली प्रत्याशी द्वारा भेजे गए लोगों ने की है। वीडियो के वायरल होते ही हलचल गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को देखते हुए आरोपी राजू दायमा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच शुरू हो चुकी है। इधर विधि विशेषज्ञ इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ें कर रहें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811