Let’s travel together.

भोपाल का नाम भोजपाल कर दो, यही मेरी गुरुदक्षिणा : रामभद्राचार्य महाराज

121

भोपाल। संसार में जितने भी संबंध बनाओ वे कष्ट ही देते हैं, लेकिन जब आप भगवान से संबंध बनाते हो तो वे आपको भवसागर से पर कर देते हैं। यह बात भेल दशहरा मैदान पर चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन रविवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं से कही। महाराज का आशीर्वाद लेने व कथा सुनने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पहुंचीं। रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यदि साधना सिंह कह देंगी तो ऐसा नहीं है कि शिवराज सिंह मना कर दें। मैं प्रदेश सरकार से कह रहा हूं, केंद्र सरकार से भी कहूंगा कि भोपाल को भोजपाल बनाने में कोई परेशानी नहीं है। मैं आठ दिनों से अपनी कथा की यही दक्षिणा मांग रहा हूं। आगे की कथा में महाराज ने बताया कि भोज राजा जैसा कोई राजा नहीं हुआ। इस मौके पर महाराज ने राजा विक्रमादित्या और भोज राजा की तुलना करते हुए कहा कि विक्रमादित्य जैसा किसी का शासन नहीं था और भोज राजा जैसा कोई वैदिक संरक्षक नहीं था। रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि भोज राजा एक श्लोक बनाने पर एक लाख अशर्फियां देते थे। पर मैं प्रदेश सरकार से अशर्फियां नहीं, भोपाल को भोजपाल बनाना चाहता हूं। यही मेरी अशर्फियां और गुरु दक्षिणा है। महाराज ने कहा कि इससे हमारी गरिमा ही बढ़ेगी। महाराज ने कहा कि भोज राजा आज भले ही नहीं हैं पर भारत के कवि आज भी हैं। इस मौके पर महाराज ने कई स्वरचित श्लोक बनाकर लोगोंं को सुनाया।

श्रीराम वनगमन की कथा सुनाई

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि चंद्रमा की नौवीं कला चंद्रिका थी, जिसका रामचंद्र ने वन लीला में उपयोग किया। चंद्रिका का स्वभाव है कि वह चंद्रमा को छोड़कर नहीं जाती। इसी तरह रामजी के बार-बार कहने के बाद भी सीताजी रामजी को छोडकऱ नहीं जाती हैं। राम वनगमन की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा दशरथ सुमंत जी को कहते हैं कि रथ पर ले जाकर दो-चार दिन घुमा-फिराकर वापस ले आना। यदि वे नहीं आते हैं तो किशोरी को वापस ले आना। यहां पहली बार दशरथ ने सीताजी को किशोरी कहा। वन गमन के दौरान राम ने सीताजी को अयोध्या जाने को कहा, तो इस पर सीता जी ने कहा कि मैं आग में चली जाउंगी, पर आपके बिना अयोध्या नहीं जाऊंगी। आगे की कथा में महाराज ने भगवान राम के चित्रकूट पहुंचने का वर्णन किया। इस मौके पर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि किशोरियां लव जिहादियों के चक्कर में न फंसे, बल्कि रानी लक्ष्मीबाई और रानी कमलापति जैसा अपना व्यक्तित्व बनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811