Let’s travel together.

परमहँस स्वामी बज्रानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर 24 मई को परमहँस आश्रम बिनेगा पर आयोजित होगा विशाल भण्डारा

0 767

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

जिले के प्रख्यात धार्मिक स्थल परमहँस आश्रम बिनेगा के ब्रह्मलीन परमहँस स्वामी बज्रानंद जी महाराज की पुण्य तिथि पर परमहँस आश्रम बिनेगा पर एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
विगत 24-25 अप्रेल को परमहँस आश्रम बिनेगा के संत श्री पथरानंद जी महाराज की अगुवाई में लगभग 1 सेकडा भक्तों का दल दादा गुरू परमपूज्य परमहँस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शनों हेतु परमहँस आश्रम बरचर जिला सीधी पहुँचा था। जहाँ स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी बज्रानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर धूमधाम से भण्डारा आयोजित करने हेतु आदेशित किया।
भण्डारा 24 मई को प्रात काल 7 बजे ब्रह्मलीन स्वामी बज्रानंद जी महाराज की समाधी पर पूजन कर प्रारंभ होगा जो संध्या आरती शाम 7 बजे तक अनवरत चलेगा। भण्डारे के दौरान भजन पूजन एवम सत्संग का आयोजन भी आश्रम में होगा। इस दौरान शिवपुरी जिले भर के एवम जिले के बाहर तथा अन्य प्रांतों के संत महात्मा आश्रम पधारेंगे।
परामहँस आश्रम बिनेगा के संत श्री पथरानंद जी महाराज द्वारा सभी भक्तजनों एवम् आमजनों से भण्डारे में पधारने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811