Let’s travel together.

सड़क का खंबा नहीं होता तो अंधगति से आ रहे ट्रक थाना मोबाइल को ठोकता हुआ अंदर होता, cctv में दिखा कैसे बची थाना मोबाइल

112

इंदौर: मध्यप्रदेश की अर्थिक राजधानी इंदौर में शराब पी कर तो कार, बाइक, ऑटो वालों के चालान सिंग्नल तोड़ने वालों, मोबाइल पर बात करने वालों के चालान तो बनाये जाते है पर शराब पी कर रिंग रोड़ हाईवे और बायपास पर अंधगति से दौड़ा रहे ट्रक के कभी ड्रिंक एन ड्राइव के चालान नहीं बनते और सबसे ज्यादा हादसों में और इनकी चपेट में आने से इंसान क्या जानवर भी जान गवां बैठते है। पूरा मामला भंवरकुंआ थाने के ठीक सामने रिंग रोड का है। जहां एक ट्रक ड्राइवर नशे में खंबा तोडते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

दरअसल थाने के बाहर किसी काम से जा रही थाना मोबाइल में बैठ कर थाने के खुफिया विंग के जितेंद्र परमार, भारत दांगी और एक एएसआई जाने लगे और वैसे ही सामने से अंधगति से आ रहा ट्रक खंबे से टकराता हुआ सामने खड़ी कार को चपेट में लेते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

गनीमत यह रही कि अगर डिवाइडर और सरकारी खंबा ना होता तो थाना मोबाइल में बैठे पुलिस स्टॉफ का क्या होता वह तो ऊपर वाला ही जानता है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक ने थाने के सामने खंबे से टकराते हुए सामने आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

दीवार के पीछे खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811