Let’s travel together.

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में अपनी बच्ची का इलाज कराने आई महिला अटेंडर ने चौथे माले से कूदकर दी जान

0 102

 

मेडिकल कॉलेज में महिला अटेंडर द्वारा खुदकुशी का मामला

– महिला अटेंडर ने जान क्यों दी पुलिस जांच में जुटी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला अटेंडर द्वारा चौथी मंजिल से कूदकर के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला आदिवासी है और यह आदिवासी महिला अपनी एक वर्षीय बच्ची जो निमोनिया से पीड़ित है उसके इलाज के लिए 20 जनवरी से मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आई थी। वर्तमान में उक्त महिला की बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती है यहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस इलाज के बीच ही महिला ने मेडिकल कॉलेज के चौथे माले से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से उक्त महिला द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसको लेकर अभी मामला स्पष्ट नहीं है। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यहां मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौथी मंजिल से नीचे कूदी महिला-

मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी आदिवासी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की एक वर्ष की बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी जिसे 20 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची का इलाज चल रहा था.इसी बीच महिला ने यह गंभीर कदम उठा लिया.महिला ने ख़ुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

आदिवासी क्षेत्र के दहेदे गांव से आई थी महिला-

बताया जाता है कि छर्च थाना क्षेत्र के देहदे गांव की रहने वाली अनिता पत्नी बुद्धू आदिवासी ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली। अनीता निमोनिया से पीड़ित अपनी 1 साल की बच्ची का इलाज कराने ससुर श्रीलाल आदिवासी के साथ मेडिकल कॉलेज आई थी. 20 जनवरी से भर्ती अनीता की 1 साल की बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था इसी दौरान रविवार 22 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे अचानक अनीता ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.जिससे उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि मृतिका अनीता का पति बुद्धू आदिवासी बाहर रहकर मजदूरी करता है.जिस कारण अनीता अपने सास ससुर के साथ रहती थी।

कोतवाली टीआई बोले- मामले की जांच शुरू-

थाना प्रभारी कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर एक महिला द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रहता है हमेशा चर्चा में-

शिवपुरी का मेडिकल कॉलेज हमेशा से चर्चा में रहा है। कोरोना काल के दौरान इस मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 100 से ज्यादा भर्ती मरीजों की मौत के बाद यह मामला सुर्खियों में था। इसके अलावा पिछले दिनों कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का भी यहां पर एक डॉक्टर से विवाद हुआ था। इस विवाद में डॉक्टर ने विधायक से अभद्रता की थी। विवाद के बाद विधायक के साथ मौजूद कुछ लोगों ने डॉक्टर की मारपीट कर दी थी। इसके अलावा शिवपुरी का मेडिकल कॉलेज यहां पर हुई स्टाफ भर्ती को लेकर भी चर्चा का केंद्र रहा है। यहां पर स्टाफ भर्ती में अनियमितता के आरोप लगे हैं और उक्त मामला पूर्व में विधानसभा में भी उठ चुका है। यहां पर स्टाफ भर्ती का मामला आज भी जांच के फेर में लटका पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811