Let’s travel together.

राघौगढ़ नगरपालिका में मतगणना में अब तक कांग्रेस 15 और भाजपा 8 में आगेवार्डों में भाजपा आगे

126

गुना। राघौगढ़ नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए मतगणना में 15 पर कांग्रेस और 8 में भाजपा आगे। एक में निर्दलीय आगे है। आइटीआइ कालेज में सुबह नौ बजे से 24 टेबलों पर 24 ही वार्डों के उम्मीदवारों के मतों की गिनती चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के लिए 32 टीम का गठन किया है, जिसमें से चार टीमों को रिजर्व में रखा गया है।

अब तक की स्थिति

वार्ड नं 1 से चंदशेखर कांग्रेस जीती

वार्ड नं 2 से डिम्पल कांग्रेस जीती

वार्ड नं 3 से रचना बाई कांग्रेस जीती

वार्ड नं4 से बीजेपी के गोपाल पटवा आगे

वार्ड नं 5 से राजेश साहू कांग्रेस जीते

वार्ड नं 6 से नाजरा कांग्रेस जीती

वार्ड नं 7 विजय साहू कांग्रेस जीते

वार्ड नं 8 से वर्षा बीजेपी जीती जीते

वार्ड नं 9 से अनीता भाजपा आगे

वार्ड नं 10 से विमला बाई कांग्रेस जीती

वार्ड नं 11 से गुड्डी बाई कांग्रेस जीती

वार्ड नं 12 से कांग्रेस जीती

वार्ड नं 13 से अंतिमा भाजपा जीती

बार्ड  नं 14 से निर्दलीय आगे

वार्ड नं 15 से राजकुमारी कांग्रेस जीती

वार्ड नं 16 से मौसम बाई कांग्रेस जीती

वार्ड नं 17 से महेश बैरागी कांग्रेस जीती

वार्ड नं 18 से कांग्रेस जीती

वार्ड नं 19 से राममोहन भाजपा जीते

वार्ड नं 20 से बुन्देल सिंह भाजपा आगे

वार्ड नं 21 से कांग्रेस जीती

वार्ड नं 22 से श्वेता भाजपा आगे

वार्ड नं 23 से समीम कांग्रेस जीती

वार्ड नं 24 से विवेक भाजपा आगे

राघौगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के बाद आज सुबह आइटीआइ कालेज में पुलिस और प्रशासन के पहरे में मतों की गिनती की जाएगी। कांग्रेस और भाजपा नगर सरकार बनाने को लेकर अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। उधर, कांग्रेस संगठन का कहना है कि वह नगर सरकार को लेकर क्लीन स्वीप करेगी, तो भाजपा का दावा है कि इस बार राघौगढ़ में उसकी नगर सरकार बनेगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल और कैमरे प्रतिबंधित रहेंगे। उधर, मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों को परिचय पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव में दो डाक मतपत्रों की भी होगी गणना:

नगरीय निकाय राघौगढ़ के चुनाव में केवल दो मतदाताओं ने ही डाकमत पत्र से मतदान किया है, जिसकी गणना एसडीएम के सामने की जाएगी। उधर, मतगणना के लिए चार टीमों को रिर्जव में रखा गया है। मतगणना स्थल की कुछ दूरी पर ही मीडिया कक्ष भी बनाया गया है, तो लाउड स्पीकर के माध्यम से राउंडवार लोगों को जानकारी उपलब्ध भी कराई जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस के नेता ने राघौगढ़ में डाला डेरा:

भाजपा और कांग्रेस संगठन के नेता सोमवार की सुबह ही राघौगढ़ में मतगणना के दौरान डेरा डालेंगे। गुना के भी नेता बड़ी संख्या में राघौगढ़ पहुंचेंगे। अभी हाल में जिलेभर में राघौगढ़ राजनीति का केंद्र बना हुआ है। दोनों ही दल अपनी-अपनी सीटों को लेकर चुनावी दावे कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811