बृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस लाइन एवं सतधारा पहाड़ी पर प्रभारी मंत्री, जनप्रति निधि एवं अधिकारियों ने लगाए पौधे
सी एल गौर रायसेन
मध्य प्रदेश शासन मत्स्य विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया एवं आमजन के लिए पर्यावरण की दिशा में संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने बृहद और रोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है क्योंकि पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है और हरा भरा वातावरण भी निर्मित होता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने भी संबोधित किया एवं हरियाली महोत्सव के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक गण मौजूद रहे।

सतधारा की पहाड़ी पर हरा-भरा वातावरण देख खुश हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री पवार
हरियाली महोत्सव के क्रम में जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सतधारा पहाड़ी पर पहुंचे जहां उन्होंने समान वन मंडल रायसेन की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लेते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पवार जैसे ही सतधारा पहाड़ी पर पहुंचे वैसे ही उन्होंने वहां मनमोहक हरियाली युक्त वातावरण को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वास्तव में यह बहुत ही रमणीक स्थान है चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ नदी और हरियाली युक्त वातावरण देखने को मिल रहा है । इस अवसर पर उन्होंने सामान्य वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला से कहा कि वनों की सुरक्षा की दिशा में ज्यादा से ज्यादा पहल की जाए और हरियाली युक्त वातावरण निर्मित करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जो पौधे रोपित किय जा रहे हैं उनकी सुरक्षा और परवरिश विशेष ध्यान देकर की जाए। इस मौके पर सतधारा पहाड़ी पर जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे, सामान्य वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला आदि ने विभिन्न प्रजातियों के नाम पट्टिका युक्त पौधे रोपित किए।