बैतूल। बैतूल–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर सूखी नदी भौंरा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जुड़वा भाई बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक ने मौके पर दम तोड दिया। वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वजनों का कहना है कि घटनास्थल पर एक वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट मिली है जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। आशंका है कि इसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार विजय अखंडे (18) निवासी बारदा रैयत थाना केसला अपने जुड़वा भाई अजय अखंडे (18) के साथ बुधवार को शाहपुर मेला घूमने आया था। मेला घूमने के बाद शाम को दोनों बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी भौंरा में सुखी नदी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दोनों जुड़वा भाई उछलकर सड़क पर गिर गए। विजय अखंडे के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अजय को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों ने मौके पर मिली टूटी हुई नंबर प्लेट पुलिस को सौंपकर वाहन की तलाश करने की मांग की है। टूटी हुई नंबर प्लेट पर आधा ही नंबर है, इस कारण से स्पष्ट नही हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखी नदी के आसपास अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे का निर्माण जारी है, लेकिन यहां पर एनएचएआइ द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए जा रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.