विदिशा। इंडियन रेडक्रास सोसायटी,म.प्र.राज्य शाखा-भोपाल द्वारा गत दिवस राजभवन मे बार्षिक साधारण सभा, राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जिसमे भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा विदिशा के अध्यक्ष एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन मे सम्पन्न,सम्पूर्ण गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करनेकेलिए-फिजियोथेरेपी केंद्र, पाॅलीक्लीनिक का संचालन, सेवा पखवाड़ा, हीमोफीलिया जागरूकता अभियान, ब्लड डोनेशन कैम्प मे सक्रिय कार्य करते हुए विदिशा शाखा को सम्मानित किया। उक्त सम्मान एवं प्रतीक चिह्न, डॉ.सचिन गर्ग चैयरमैन,ठाकुर मलखान सिंह प्रदेश प्रतिनिधि, अतुल रतन शी शाह सचिव ने प्राप्त किया। रेडक्रास के श्रीमती सुमन सोनी, राजेश जैन,संजय पाण्डेय, डॉ. वेद प्रकाश मेहरा, डॉ.जी.के. माहेश्वरी, लायन अरुण कुमार सोनी,मनमोहन बंसल, श्याम बिहारी भार्गव,प्रमोद व्यास, आर.के.कुलश्रेष्ठ, श्रीमती नेहा मिश्रा,दिनेश बाजपेयी,चन्द्रमोहन अग्रवाल,श्रृषि जालोरी,चन्द्रभान सिंह बघेल,अरविंद श्रीवास्तव, श्रवण व्यास, नारायण दास अग्रवाल, जितेन्द्र शाह दीक्षा ठाकुर ने सफलता के लिए बधाई दी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।