मनरेगा के कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन:जांच की मांग
रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह जिले के ग्राम हरदुआ सड़क में मनरेगा के कार्य में हुई अनियमितता के संबंध में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जिसमें जिक्र किया गया कि जिला दमोह के विकासखंडों में मनरेगा के कार्यों में सरपंच/ सचिव/ रोजगार सहायक/ ब्लाक मुख्यकार्यपालन अधिकारी/ उपयंत्री/ ए.पी.ओ. की मिली भगत से भ्रष्टाचार हो रहा है, मनरेगा में होने वाले कार्य परकोलेशन टैंक, सुदूर संपर्क सड़क, चेकडेम, स्टापडेम, खकरी आदि कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहें है, परकोलेशन टैंक, सुदुरसंपर्क सड़क में मशीनों द्वारा कार्य किये जा रहें है और मजदूरों को काम नही दिया जाता है उनके नाम से मस्टर डालकर पैसा निकाल लिए जाते है।

विकासखण्ड जबेरा के ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क में 10 परकोलेशन टैंक में से 4 मशीनों द्वारा खोद दिये गये है। जिसके फोटो/ विडियों भी उपलब्ध हो सकते है। बंदरकोला विद्यालय के पास खोदे गये परकोलेशन टैंक के मस्टर व्यक्तियों की जानकारी के बिना उनकी मजदूरी निकाल ली गई, लोगों को पता ही नही कि उनका खाता पोस्ट आफिस में है या नही।

02 अगस्त 2023 को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत एंव सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सूचना दी गई जो मौके पर पहुचे और पोकलेन मशीन को संगठन एंव पार्टी पदाधिकारियों के सामने जप्त किया, एंव थाना प्रभारी नोहटा को जनपद सीईओ जबेरा ने जप्त करने के लियें फोन लगाया और कहा कि इस मशीन को जप्त करें पर कार्यवाही नहीं हुई।

अन्य पंचायतो में भी परकोलेशन टैंक पोकलेन मशीन से खोदे गयें। एंव मनरेगा से संबंधित कार्य गुणवत्ता विहीन हुए हिनौतीखेतसिंह,भाटखमरिया, महुआखेंडा, घानामैली, गोलापटी, मनगुवा मानगढ मालामांनगढ़ ,घटेरा डेलनखेड़ा ग्राम पंचायत सगनी, विकास खंड पटेरा में ग्राम पंचायत गाढाघाट सगौनी पटना कुम्हारी, रेवंझा,विकास खण्ड वटियागढ़ में ग्राम पंचायत मंगोला केरवना सिंगपुर, फतेहपुर, वरी कनोरा, भिलौनी खमरिया खडेरी, सहजादपुरा, घूघस, सादपुर, मगरोन, विकास खंड तेन्दूखेड़ा में ग्राम पंखयत सुनवाही उमरिया, दिनारी, हिनौती सर्रा, जामुनखेड़ा एवं दमोह जिलें के विकास खण्डों की ग्राम पंचायत में हो रहे मनरेगा के कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसकी निष्पक्ष एजेंसी से जॉच कराई जायें।
वर्तमान में जिले के मजदूर ग्राम पंचायत स्तर पर काम न मिलने से बाहर पलायन कर रहे है। भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्तिचेतना पार्टी द्वारा जनहित को देखते हुयें जाँच की मांग की गयी है अन्यथा भारतीय शक्तिचेतना पार्टी भगवती मानव कल्याण संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन करने एंव न्याय हेतु उच्चन्यायलय की शरण लेने को वाध्य होगा। यह भी जिक्र किया गया कि जिन मजदूरों के नाम पर फिनो बैंक के ए.टी.एम. सरपंच के पास है एवं पोस्ट ऑफिस द्धारा निकाले जा रहे हैं उन की जाँच होना भी जरुरी है ।