Let’s travel together.

90 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑप्रेशन प्रहार के तहत की कार्रवाई

114

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 05 लाख रुपए है, जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध इंदौर गोतमपुरा, बडगोंदा सहित महाराष्ट्र, राजस्थान राज्य आदि में पशु चोरी, लड़ाई झगड़े, हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं।

दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेतीमंडी के पास से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है। जिस पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्रनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। उसने पूछताछ पर अपना नाम जहीरूद्दीन खान निवासी बड़गोंदा बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिला। इसके बारे में पूछने पर वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर जांच शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811