Let’s travel together.

अर्जुननगर में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

0 131

सी के पारे रायसेन

पी एच ई रोड गुरुकुल स्कूल अर्जुन नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।हिंदू समाज की एकता, संस्कृति,संस्कार एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर एकता,जागरण और राष्ट्र वोध का बहुत का संदेश को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया।
पी एच ई रोड़ गुरुकुल स्कूल अर्जुन नगर शिवाजी बस्ती खंड रायसेन से  कलश यात्रा खेड़ापति माता मंदिर राहुल नगर से शुभारंभ होकर नगर में प्रवेश करते हुए, जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। बैंड बाजे की धुन और भक्ति गीत पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विक्रम सिंह एवं श्रीमती कांता मिश्रा विशेष अतिथि में एवं संत रामदास जी महाराज व माननीय डॉक्टर प्रभुराम  चौधरी विधायक, राकेश  शर्मा जिला अध्यक्ष,  बृजेश चतुर्वेदी एवं हिंदू सम्मेलन के कार्य कर्ता पुरुष,मातृशक्ति एवं बच्चे उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि  विक्रम सिंह द्वारा बताया गया डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की स्थापना किन परिस्थितियों और किस उद्देश्य हुई, उन्होंने कहा कि वर्ष 1920 के आसपास कांग्रेस में दो धाराएं उभर कर सामने आई थी। नरम दल और गरम दल अधिकांश कांग्रेसी नरम दल के पक्ष में थे, जबकि आम जनता गरम दल की विचारधारा का हृदय से समर्थन कर रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं आरती के साथ हुई। वंदे मातरम एवं हनुमान चालीसा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सभी वर्ग के सनातनी हिंदू उपस्थित रहे एवं भंडारा प्रसादी के साथ समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811