Let’s travel together.

बेबस और सुनार नदी के संगम पर होगा मेले का आयोजन :पुल पर नहीं है रेलिंग,दुर्घटना की संभावना

0 333

नदी किनारे हो रहा मिट्टी का कटाव

रिपोर्ट-धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नरसिंहगढ़,किशुनगंज,हिंगवानी के निकट और बेबस – सुनार नदी के संगम पर मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले कई वर्षो से मेले का आयोजन जारी है,इस बार भी इसकी तैयारिया प्रारंभ हो चुकी है प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के बीच अब दुकानें लगना भी शुरू हो गई है,लोगों,वाहनों की आवाजाही के साथ मेले के लिए आवश्यक सामग्री का आना भी प्रारंभ हो चुका है।

यहां एक पुल भी बन चुका है जिससे पथरिया और बटियागढ़ के ग्रामीणों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने में सुविधा के साथ अन्य लोगों के लिए भी दूरी कम हुई है परंतु इस पुल पर रेलिंग न होने की वजह से इंसानों के नीचे गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है।

स्थानीय निवासी हल्ले, रमेश,दशरथ, नारायण ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर यहां चकेरी में काफी पुराने समय से मेले का आयोजन होता है, बहुत भीड़ भी रहती है कलाकार प्रस्तुति भी देते है। पहले यह 15 दिनों तक चलता था पर अब 10 दिन तक रहता है।पुल बन गया है पर रेलिंग न होने से गिरने का खतरा रहता है एक बार हादसा हो चुका है,बारिश के समय तेज बहाव के कारण नदी किनारे मिट्टी का कटाव भी होता है जिसकी पिचिंग होना चाहिए, अन्यथा नदी के निकट की उपजाऊ भूमि का नुकसान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811