खरगावली सामुदायिक भवन में हुई बैठक, सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत; सामाजिक एवं जनजागरण गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर
रायसेन। खरगावली स्थित सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायसेन नगर सहित तहसील एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समिति के पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन शामिल हुए। इस दौरान समिति की आगामी सामाजिक एवं जनजागरण गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई और अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह जाटव ने एमएल राठौरिया के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का भगवानदास लोहट एवं बबलू चौधरी ने समर्थन किया। इसके बाद विमलेश जाटव सहित बैठक में मौजूद सदस्यों की सहमति से एमएल राठौरिया को डॉ. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मनोनयन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एमएल राठौरिया को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों और जनजागरण की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएगी।
बैठक में समिति के संस्थापक सदस्य डॉ. बीएस अहिरवार एवं डॉ. एचबी सेन सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं समाजजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान समिति के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर एमएल राठौरिया, डॉ. बीएस अहिरवार, जगदीश अहिरवार, बबलू चौधरी, डॉ. एचबी सेन, डॉ. शरद चौधरी, प्रताप सिंह जाटव, विमलेश जाटव, अमन सिंह अहिरवार, राम प्रसाद राज, इमरत सिंह जाटव, कडोरी लाल अहिरवार, भगवानदास लोहट, प्रेमचंद अहिरवार, विकास लोहट, प्रताप राठोरिया, इमरत लाल जाटव, शिवराज अहिरवार, मुकेश लारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।