मन की बात कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल
सी एल गौर रायसेन
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 138 बे एपिसोड का प्रसारण रविवार को किया गया, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नगर के वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन नगर स्थित बूथ क्रमांक 172 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नशा मुक्त भारत, स्वच्छता अभियान ,वृक्षारोपण अभियान जैसी कई महत्व पूर्ण विषयों के बारे में देशवासियों एवं देश के युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर सभी ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण बातों को उतारने एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात नगर मंडल के कोषाध्यक्ष राहुल राठौर के निवास पर उनके परिवार द्वारा साल एवं श्रीफल के साथ पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वार्ड 15 के पार्षद भीम बघेल , देवेंद्र यादव, जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, रघुवीर मीणा, राज मीणा, अंशुल शर्मा, सिद्धिक सिद्दीकी, मदन चचलानी, वरुण खत्री, शुभम बघेल, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।