Let’s travel together.

डिंडोरी बना सेपक टकरा का ओवरऑल चैंपियन, 26 जिलों की टीमों ने दिखाया दम

0 17

चावरा विद्या भवन में तीन दिवसीय खेलो इंडिया वुमन अस्मिता लीग का हुआ समापन, विधायक सुरेंद्र पटवा व नपा अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

शहर के चावरा विद्या भवन स्कूल परिसर के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय खेलो इंडिया वुमन अस्मिता लीग सेपक टकरा प्रतियोगिता का रविवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। लीग-कम-नॉकाआउट आधार पर खेली गई इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में डिंडोरी जिले की महिला टीम ने अपने शानदार खेल के बदौलत ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

25 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन में लगभग 430 महिला खिलाड़ियों और 100 ऑफिशियल्स की भागीदारी रही। तीन दिनों तक चले इस खेल कुंभ में खिलाड़ियों ने सेपक टकरा के विभिन्न मुकाबलों में अपनी कलाबाजी, गति और बेजोड़ तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

 

विजेताओं को मिला सम्मान –

रविवार दोपहर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक पटवा ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो इंडिया अस्मिता लीग जैसी प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बेहतरीन माध्यम बन रही हैं।

ईनकी रही उपस्थित –

समापन समारोह के दौरान म.प्र. सेक्रेटरी प्रतीक केसरवानी, सहसचिव आशीष मिश्रा, दीपेंद्र पाल, सुशील शर्मा, प्रेम शंकर साहू, जीवन सिंह पाल, पवन श्रीवास्तव, शुभम खटीक, शुभम राजपूत, जिला सेक्रेटरी पीयूष पाठक, प्रशिक्षक निसार उल्ला, विराट मिश्रा, कपिल पाठक, शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में चावरा विधा भवन के फादर लिजो ने अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया I

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |     पर्युषण पर्व पर गढ़ी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     औबेदुल्लागंज में करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू-माफिया और अधिकारियों की साठगांठ का बड़ा खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811