Let’s travel together.

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी की बड़ी कार्रवाई, नोएडा के डिप्टी लेबर कमिश्नर डीके सिंह सस्पेंड, जापानी कंपनी से पैसे वसूलने का आरोप

134

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर नोएडा (Noida) के डिप्टी लेबर कमिश्नर (Deputy Labour Commissioner) समेत दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ जापानी कंपनी से रिश्वत लेने की शासन से शिकायत की गई थी। जिसके बाद मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद डिप्टी लेबर कमिश्नर डीके सिंह और लेबर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिन्हा पर कार्रवाई की गई है।

ईमेल के जरिए मिली थी वसूली की शिकायत

सूत्रों ने बताया कि यूकीनोरी काबे, निदेशक, सीको एडवांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ईमेल के माध्यम से यूपी सरकार से शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि डिप्टी लेबर कमिश्नर और उनके सहयोगी पैसा वसूल करने के लिए अनाधिकृत रूप से दबाव बना रहे हैं। यह लोग पूर्व में भी कंपनी से वसूली करते रहे हैं।

9 जनवरी को की गई शिकायत के बाद कानपुर में तैनात अफसरों से इस पूरे मामले की जांच कराई गई। अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह उप श्रम आयुक्त आरपी गुप्ता की संयुक्त जांच में नोएडा में तैनात डिप्टी लेबर कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार सिंह पर शिथिलता बरतने का आरोप सही पाया गया।

जांच के बाद सीएम योगी ने नोएडा के डिप्टी लेबर कमिश्नर डीके सिंह पर कार्रवाई करने के साथ ही मिलने वाले भक्तों पर रोक लगा दी गई। जांच में यह पाया गया कि विदेशी निवेशकों को धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा तय समय पर समय न देकर उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, जिससे सरकार विभाग की छवि धूमिल हुई। यही नहीं, उनके साथ तैनात लेबर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिन्हा पर वसूली किए जाने की भी बात सामने आई है, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्यमियों, निवेशक और कारोबारियों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ने किसी भी उद्यमी का काम रोकने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य राज्य में उद्योगों और निवेशकों को साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध करवाना है। इस अभियान के आड़े आने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811