Let’s travel together.

घरों मे चोरी करने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश, सोने चांदी के गहनों के साथ 3 महिला चोर गिरफ्तार

0 73

मध्यप्रदेश के बड़वाह में 16 मई को विद्युत वितरण कंपनी की असिस्टेंट इंजीनियर शीतल अलावा के घर से दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पारदी गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। जिनके पास से किमती आभूषण भी जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि 16 मई ग्रीड कालोनी के सूने घर से दरवाजे का नकूचा तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी। घटना में एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिरों व सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी जुटाई गई।

पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाशी के लिए महेश्वर, मण्डलेश्वर, धामनोद के डेरों में संदेही की तलाश करते-करते धामनोद हाईवे रोड के पास कारम नदी किनारे बने खण्डर मकान के पास लगे डेरे पर दबिश देकर 20 वर्षीय एश्वरिया पति बितेन्द पारदी, 19 वर्षीय मधुकामिनी पति चेतन चौहान पारदी निवासी भोपाल व संगीताबाई पति अनीश पारदी निवासी कालापीपल जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811