Let’s travel together.

कटनी के करौंदीकला के पास अनियंत्रित बस खेत में घुसी, आधा दर्जन यात्री घायल

118

कटनी   कटनी के बरही थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव के पास एक बस अनियंत्रित होने के बाद खेत में घुस गई। दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के समय वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि चंदेल बस हरवाह से बरही आ रही थी। बस में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं यात्री सवार थे। बस जैसे ही करौंदी कला गांव के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और खेत में जा घुस गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस से बरही अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में पुष्पांजलि पिता अमृत लाल जायसवाल, आदित्य यादव पिता शंकर यादव, मोहल्ले पिता रामदास आदिवासी निवासी कुआं, अर्चना पिता पुरुषोत्तम साहू निवासी सेमरा, रितु पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी बम्होरी, संगीता पिता दुर्गेश चौधरी सहित अन्य यात्री घायल हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811