वध के लिए ले जा रहे 22 गोवंश बरामद….डीसीएम में लादकर अयोध्या के रास्ते बिहार ले जाना था, एक आरोपी गिरफ्तार
बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में वध के लिए ले जाए जा रहे 22 जिन्दा गोवंश को पुलिस ने एक डीसीएम से बरामद किया है। इस दौरान डीसीएम चालक गोवंशीय पशुओं से भरे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जबकि गाड़ी के पीछे चल रहे गोवंशीय पशुओं के वाहन को पास कराने वाले कार सवार भाग निकले। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वाहन में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी खझौंला सीपी यादव ने बताया कि एक डीसीएम पर गोवंशीय पशुओं को लादकर अयोध्या से गोरखपुर होते हुए बिहार जाने की मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि डीसीएम को टोल प्लाजा के पास खराबी के कारण ड्राइवर ठीक कर रहा है। गाड़ी के पीछे सफेद रंग की एक कार भी है, जिस पर गोवंशीय पशुओं से लदे वाहन को पास कराने वाले बैठे हैं। खझौला पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर उनका इंतजार किया गया। एक डीसीएम आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने के लिए पुलिस फोर्स ने घेराबंदी शुरू की, इस बीच डीसीएम चालक वाहन से निकलकर फरार हो गया। वाहन में बैठे एक अन्य आरोपी को पकड़ लिया गया
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बीपीओ हरोली निवासी चरनजीत सिंह (40) के रूप में हुई। उसने डीसीएम पर गोवंशीय पशु लदे होने और उसे तस्करी कर बिहार राज्य के गोपालगंज वध के लिए ले जाने की जानकारी दी। बताया कि कार में बैठे लोग रेकी कर गाड़ी को पास कराते हैं। कार का नम्बर प्लेट फर्जी लगाकर चलते हैं। पुलिस की तलाशी में डीसीएम के अंदर से 23 गोवंशीय पशु बरामद हुए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.