भोपाल: राजधानी के भेल एरिया में स्थित महात्मा गांधी चौराहे पर करणी सेना का जन आंदोलन चौथे दिन बुधवार को भी जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के नर्मदापुरम संभागीय प्रवक्ता लल्लन सिंह राजपूत की तबियत मंगलवार बुधवार की रात बिगड़ी। करणी सेना के भोपाल महानगर अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने दी जानकारी। बताया कि रात को उनका बीपी अचानक बढ़ गया था। घबराहट होने लगी थी। जिस पर करणी सेना के साथ मौजूद डाक्टरों ने जांच की और पानी पिलाने के बाद आराम कराया। सुबह इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। करणी सैनिक 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके संदर्भ में जब प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से प्रतिक्रिया ली गई तो उनका कहना था कि करणी सेना वाले हमारे अपने हैं। हम उन्हें मना लेंगे। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘वो (करणी सेना वाले) हमारे अपने हैं, कोई गैर नहीं। हम भाइयों में आपस में कोई बैर नहीं।’ हम बड़े सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चर्चा करेंगे, आग्रह करेंगे, निवेदन करेंगे और मेरा मानना है कि वो मान जाएंगे। कृष्णा बुंदेला ने दोहराया, मांगे मानने के लिए संयुक्त समिति नहीं बनाने तक जारी रहेगा जन-आंदोलन। हम यहां से उठाने की या जबरन खदेड़ने की कोशिश की और स्थिति बिगड़ी तो इसके लिए प्रशासन होगा जिम्मेदार। महात्मा गांधी चौराहे पर रात में एक बजे के बाद कम हो गई थी करणी सेना के लोगों की संख्या। बुधवार सुबह से फिर से करणी सैनिक वहां पहुंचने लगे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.