भोपाल। सायबर क्राइम ने अमेरिका मे रहने वाले एनआइआर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला कायम किया है। हैरानी की बात यह है कि ठग करीब 15 महीनो तक फरियादी एनआरआई के एकाउंट से खरीददारी करता रहा लेकिन इसकी जानकारी फरियादी को भारत लौटने पर उस समय लगी जब वो पैसै निकालने बैंक गये। मिली जानकारी के अनुसार मिसरोद इलाके के ग्राम जाटखेड़ी मे रहने वाले 78 वर्षीय रामयश गोस्वामी ने साइबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वो एनआरआइ हैं और अमेरिका में रहते हैं। बीती 1 नवंबर 2022 को वो वापस भोपाल आये थे। बाद मे जब वो पैसै निकालने बैंक गये तो उन्हें पता चला कि उनके एकांउट मे पैसा नहीं है। जब उन्होने बैंक से अपने खाते की डिटेल निकलवाकर चैक की तो पता चला कि उनके खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है यह मोबाइल नंबर उनका नही है। आरोपी ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर क्रेडिट कार्ड से मार्च 2019 से जून 2020 के बीच 14 लाख 60 हजार रूपये की खरीदारी की और पैसै भी निकाले हैं। धोखाधड़ी की जानकारी लगने पर उन्होने पुलिस को शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला कायम कर मोबाइल नंबर के आधार अज्ञात आरोपी की सुरागशी के प्रयास कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.