Let’s travel together.

आधी रात बीच सड़क पर बर्थडे आतिशबाजी से आम जन की नींद हराम करने वालो को पुलिस ने सिखाया सबक

0 288

सुरेंद्र जैन धरसीवा

अक्सर राजधानी के आसपास देर रात बीच सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे मनाने आतिशबाजी करने वाले मनचले लोगों से जहां आम जन मानस की नींद हराम होती है तो वहीं आतिशबाजी से अप्रिय घटना की संभावना भी बढ़ जाती है लेकिन ऐसे मनचलों को अब पुलिस सबक सिखाने कमर कस चुकी है बीती रात 12 बजे आम जन मानस की मीठी नींद में खलल डालने यातायात अवरुद्ध कर बीच सड़क आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने वाले करीब आधा दर्जन मनचलों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा।
बीच सड़क पर देर रात जोरदार आतिशबाजी कर सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे मनाने का यह पूरा मामला राजधानी के गुड़ियारी इलाके का है
दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद जब लोग अपने घरों में मीठी नींद में सोए हुए थे तभी देर रात 12 बजे बीच सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे मनाने वालो की जोरदार आतिशबाजी ने उनकी नींद हराम कर दी और किसी ने इसकी सूचना तत्काल गुडियारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही गुडियारी टी आई बीएल चंद्राकर तुरंत हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंचे और बीच सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे मना रहे आतिशबाजी कर रहे पांच लोगों को कार सहित धर दबोचा
इन धाराओं के तहत की गई कार्यवाही
बर्थडे मनाने वाले पांचो आरोपियों के विरुद्ध थाना गुड़ियारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 501/25 पंजीबद्ध कर BNS की धारा 126(2), 3(5), M.V.act की धारा 122/177 के तहत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
कार भी जप्त
पुलिस ने प्रकरण में प्रयुक्त वाहन मारुति कार क्रमांक सीजी04 पीव्ही 8880 को जप्त कर पृथक से BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की

ये हैं वो मनचले उपद्रवी जिन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार
आम जन की नींद में खलल डालने बीच सड़क बर्थडे मनाने आतिशबाजी करने वाले जिन मनचले उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनके नाम निम्नानुसार हैं
01) राकेश उर्फ मोनु डोगरे पिता तिरीथ राम डोगरे उम्र 30 साल पता अम्बेडकर चैक के आगे थाना गुढियारी रायपुर
02) संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष पता मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर
03) करन सिंह उर्फ बन्टी मेरावी पिता राजेन्द्र सिंह मेरावी उम्र 20 वर्ष पता मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर
04) प्रमोद टण्डन पिता स्व. हरीश टण्डन उम्र 25 वर्ष पता बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायुपर
05) सौरभ सिंह उर्फ गोलु पिता रमेश सिंह उम्र 25 वर्ष पता सीतानगर गोगांव थाना गुढियारी रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811