Let’s travel together.

संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 28 जनवरी से

0 116

 

– प्रतियोगिता में विजेता टीम को दिया जाएगा 31 हजार रुपए का पुरस्कार

– प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 23 जनवरी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28,29, 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। पोलोग्राउंड कलेक्ट्रेट के सामने यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें ग्वालियर व चंबल संभाग ओपन पुरुष वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मातृभूमि युग निर्माण सेवा समिति एवं क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला शिवपुरी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार , तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा।
आयोजन समिति मातृभूमि युग निर्माण सेवा समिति एवं क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला शिवपुरी के आयोजनकर्ता सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी, गुरु सेवक रंधावा, मनोज गुप्ता, प्रदुमन सिंह, जितेंद्र, प्रफुल, वीरेंद्र मांझी आदि ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2023 रहेगी। पंजीयन शुल्क 1100 रुपए रहेगा। पंजीयन के लिए गुरु कलेक्शन राजेश्वरी रोड पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811