Let’s travel together.

CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार

0 144

रायसेन ।जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर पिछले कुछ महीनों से यहां तकरार और टकराव की स्थित बन गई हे। जिले में CMHO का एक पद हे जबकि इसके दो दावेदार हे।

जानकारी के अनुसार डॉ. दिनेश खत्री और डॉ. एचएन मांडरे के बीच इस पद को लेकर खींचतान की लड़ाई जारी हे। जानकारी के अनुसार कमिश्नर हेल्थ के निर्देश पर  CMHO पद का कार्यभार संभालने डॉ.एचएन मांडरे जिला सीएमएचओ कार्यालय पहुंच गए।एक पद के लिए दो CMHO देख कर्मचारियों में भी असमंजस्य की स्थिति बन गई।जबकि पूर्व से कार्यरत डॉ दिनेश खत्री कलेक्ट्रेट में मीटिंग में थे इसी दौरान दूसरेसीएमएचओ डॉ एच एन मांडरे मंगलवार को ऑफिस में ज्वाइन करने पहुंचे ।लेकिन यहां उन्हें सीएमएचओ के चैंबर में ताला लगा मिला।

बताया जा रहा हे कि जून 2025 में रायसेन में सीएमएचओ के पद पर पदस्थ डॉ. दिनेश खत्री का राजगढ़ तबादला हो गया था।रायसेन CMHO डॉ. एचएन मांडरे को बनाया गया था।जनवरी 2026 में फिर डॉ. दिनेश खत्री को पुनः सीएमएचओ बनाया गया।डॉ. खत्री के सरकारी आदेश को डॉ. एचएन मांडरे ने न्यायालय में चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट से स्टे लाने के बाद डॉ. मांडरे फिर CMHO बन गए थे ।मार्च में फिर कोर्ट ने डॉ दिनेश खत्री के पक्ष में सुनाया फैसला।तब से डॉ. दिनेश खत्री CMHO के पद पर पदस्थ हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811