Let’s travel together.

बिजली लाइन में काम करने के दौरान युवक को लगा करंट,लाइनमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

0 78

गंभीर अवस्था में रेफर, भोपाल में चल रहा इलाज

देवेश पांडेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के उपकेन्द्र कीरतपुर में खैरी और कीरतपुर के बीच में मुख्य सडक पर की सुबह के समय विद्युत केन्द्र सिलवानी अंतर्गत विभाग के प्रायवेट युवक को 11 केव्ही लाइन में काम के दौरान खंभे में करंट लगने से नीचे गिर गया, जिसे ग्रामीण गंभीर अवस्था में सिविल हॉस्पिटल सिलवनी लेकर आये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी विद्युत सिलवानी के उपकेन्द्र कीरतपुर में खैरी और कीरतपुर के बीच में मुख्य सडक पर गुरूवार की सुबह 10:30 बजे मजगवां में 11 केव्ही की बिजली लाइन में सुधार के लिए खंबे पर चढ़कर राधेश्याम लोधी पिता कैलाश लोधी उम्र 28 साल निवासी कीरतपुर काम कर रहा था, अचानक खंभे में बिजली आ गई और युवक बुरी तरह से झुलस गया और लगभग 20 फिट नीचे गिर गया, ग्रामीण तत्काल सिविल हॉस्पिटल लेकर आये, जहां डॉ. आरएस पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बिजली विभाग के लाइनमेन हल्केवीर साहू ने बताया कि राधेश्याम लोधी विभाग का कर्मचारी नहीं है उसे विभाग के हेल्पर विक्रम लोधी द्वारा निजी तौर पर रखा गया है। मेरे द्वारा विद्युत केन्द्र से बिजली सुधार के लिए परमिट नहीं लिया था। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री बी.एल. शाक्या का कहना है कि मेरी जानकारी में करंट लगने की घटना नहीं है। राधेश्याम लोधी विभाग का कर्मचारी नहीं है। इस संबंध में टीआई डीपी सिंह ने बताया हॉस्पिटल से एक युवक को करेंट लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच के उपरांत लाइनमेन की लापरवाही घटना घटित हुई, लाइनमेन के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811