Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन

0 100

विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक लिया भाग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में मंगलवार को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियाँ, खेल-कूद, चित्रकला तथा मानसिक विकास से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिला। बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम द्वारा किया गया, वहीं व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन किया गया। उनके निर्देशन एवं सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811