मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सोमवार सुबह 7 बजे के लगभग एक कार जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में तीन बार कुलटाई खाते हुए पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरा गौशाला से अपने घर भोपाल वापस जा रहे राहगीर के सामने बरजोर पुर जोड़ के सामने एक जंगली जानवर आ गया उसको बचाने के चक्कर में अल्टो कार अनियंत्रित होते हुए 3 बार कुलटाई खाते हुए पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया ड्राइवर अपनी कार छोड़कर अपने घर वापस चला गया दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण कार के पास एकत्रित हो गए हालांकि ड्राइवर को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई