Let’s travel together.

बहु से मारपीट करने पर सास-ससुर पर मामला दर्ज

0 475

चोपना थाना क्षेत्र का मामला एमएलसी कराने पहुंची पुलिस

सोमवार सुबह सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी शिकायत जिसके बाद पुलिस ने कायम किया मामला
घोड़ाडोंगरी बैतूल से सचिन अग्रवाल

पुनर्वास क्षेत्र चोपना के धर्मपुर गांव में बहू से मारपीट करने के मामले में बहू ने सोमवार सुबह सास ससुर के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जानकारी लगते ही चोपना पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर एमएलसी कराई एवं सास ससुर पर मामला कायम किया 2 माह पहले भी महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जो थाने में समझौते के बाद वापस ली थी।


पीड़ित महिला कल्याणी सरदार धर्मपुर ने बताया कि उसकी शादी 1 वर्ष पूर्व लव मैरिज के रूप में राजेश सरदार से हुई थी 15 दिन पहले पति गुजरात मजदूरी करने गया था तब से सास और ससुर किनाराम सरदार उसके बेटे की दूसरी शादी कराने और उसे घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं थे सोमवार को उनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि उनके पति के अन्य महिला से संबंध होने के कारण उन्होंने 2 माह पहले इसकी शिकायत चोपना थाने में की थी जहां पर समझौते के बाद शिकायत वापस ले ली थी
चोपना थाना प्रभारी एआर खान ने बताया कि सोमवार सुबह महिला ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जानकारी लगने के बाद महिला को थाने बुलाकर शिकायत दर्ज की गई है एवं महिला की एमएलसी कराई गई है उन्होंने बताया कि पूर्व में भी महिला द्वारा चोपन थाने में शिकायत की गई थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811