Let’s travel together.

नगर मे हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस घरघर लहराये तिरंगे

0 104

 
देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

स्वतंत्रता दिवस नगर सहित क्षेत्र भर मे हर्षोल्लास से मनाया गया ।ऐतिहासिक स्थल तिरंगा मय हुआ घरघर लहराये तिरंगे ।जगह जगह हुए विभिन्न कार्यक्रम ।
जानकारी के अनुसार नगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी तरह तिरंगा मय दिखाई दिया ।घरघर तिरंगे फहराये गए ।तहसील परिसर आमखेड़ा पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने तिरंगा फहराया ।

 

जनपदपंचायत मे अध्यक्ष अर्चना पोर्ते ने तिरंगा फहराया इस अवसर पर सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया ।सभी अधिकारीकर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।नगरपरिषद प्रांगण मे अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डाक्टर प्रभूराम चौधरी भी उपस्थित थे इस अवसर पर डॉक्टर चौधरी ने अपने द्वारा किये विकास को गिनाया एवं इस क्षेत्र के विकास के लिये सरकार की योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा इस क्षेत्र का विकास निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर डॉक्टर चौधरी ने सीएमराइज स्कूल कार्यक्रम मे भी शिरकत की । नप मे कार्यक्रम मे अधिकारीकर्मचारी जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।स्तूप पर स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो संग्रहालय मैं अधीक्षक सीएमराइज स्कूल मे प्राचार्य अनिल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। थाने मे थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने तिरंगे को सलामी दी ।सभी बैंक प्रबंधकों ने अपनी बैकों पर ध्वजारोहण किया कृषक सेवा समीति पर प्रबंधक नरेश राजपूत ने किसानों की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया सरकारी स्कूलों मे प्राचार्य एवं निजी स्कूलों मे स्कूल संचालन ने ध्वजारोहण किया तथा मिठाई वितरण किया एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए ।अनेक निजी संस्थाओं पर भी ध्वजारोहण हुआ ।इसके साथ ही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया ।संगठन कार्यालय पर सीएमराइज स्कूल की 5 छात्राओं जिन्होंने प्रदेश स्तरीय खेलों मे भाग लेकर नगर का नाम रोशन किया एवं जिन छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्रों मे सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया उन छात्राओं द्वारा पत्रकार संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया एवं मिठाई वितरण हुई ।वहीं स्कूल छात्र छात्राओं ने नगरकी मुख्य सडको से रैली निकाली तथा राष्ट्रीय नारो का उद्घघोष किया ।पूरा नगर तिरंगा मय दिखाई दिया ।इतना ही नहीं इस स्थल का नजारा तब और मनमोहक हो गया जब लाइट एंड साउंड शो से स्तूपों पर तिरंगा लाइट से स्तूप पहाड़ी ही तिरंगा रंग मे रंग गई तथा तीन रंगों से रंगीन स्तूपों ने छटा बिखेर दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811