रायसेन। किसान जागृति संगठन ने जिले में परेशान हो रहा है किसानों की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर रायसेन मनोज उपाध्यय के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को ज्ञापन दिया रायसेन जिले के गेहूं उत्पादन जिला है जिसमें कई किसानों के गेहूं का पंजीयन नहीं हो पाया गेहूं पंजीयन में जो किसान पंजीयन से वंचित रहे उन किसानों की मांग को लेकर किसान जागृति संगठन ने अपने मांग पत्र में कहा कि पंजीयन अवधि में सरवर बंद रहा सर्वर डाउन रहा सरवर धीमा चल होली पंचमी तीज त्यौंहार और कई शासकीय अवकाश होने के कारण कई किसान गेहूं पंजीयन करने में वंचित रहे किसान जागृति संगठन ने शासन से मांग की है एक सप्ताह के लिए गेहूं पंजीयन साइट खोली जाए, जिससे पंजीयन से वंचित किसानों का पंजीयन हो सके, किसान जागृति संगठन ने सरकार से मांग की है कि गेहूं का समर्थन मूल्य खरीदी ₹2700 की जाए पड़ोसी राज राजस्थान में भाजपा शासित सरकार समर्थन मूल्य में गेहूं 2725 में खरीद रही है इस ज्ञापन कार्यक्रम में किसान जागृति संगठन की प्रमुख इरफान जाफरी कार्यालय प्रभारी विजय चौकसे जिला महासचिव रामस्वरूप राठौर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत सांची, दशरथ पटेल तहसील अध्यक्ष खरबाई, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत बशीरुद्दीन नारायण सिंह मीणा लक्ष्मी नारायण बघेल मलखान सिंह ठाकुर नीलेश पटेल दिलीप सिंह राजपूत राजीव ठाकुर अभिषेक ठाकुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।