विदिशा।जिला मुख्यालय विदिशा मैं पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव की उपस्थिति में विदिशा पुलिस द्वारा पुराना अस्पताल चौराहे से प्रखर तिराहा, माधवगंज, बालविहार तिराहा होते हुए सावरकर बाल विहार तक नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मशाल जुलूस निकाला गया।

जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ,उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ सुश्री प्रतिभा शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती मिनल जैन, थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेंद्र सिंह थाना प्रभारी यातायात आशीष राय कंट्रोल रूम प्रभारी राकेश तिवारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।सभी जनों को नशे से दूर रहने की हेतु जागरूक किया गया।
