Let’s travel together.

वन विहार में चीतल घटे मोर की संख्या आधी से कम व्हाइट टाइगर पहली पसंद बना

109

भोपाल। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में घूमने के शौकीन है तो यह खबर आपके काम की है। वन विहार में चीतल आसानी से आपको नजर आ जाएंगे। लंगूर, बारहसिंघा, जंगली सूअर भी आपको आसानी से देखने को मिल सकेगा। वर्तमान में वन विहार में खुले और बाड़े में कुल 1,510 जानवर हैं। 2022 में इनकी संख्या 1,652, 2021 में यह संख्या 1,558 थी। नेशनल पार्क में एक सफेद टाइगर भी है, जो पर्यटकों की हमेशा से ही पहली पसंद रहा है। हालांकि इस बार मोरों की संख्या तेजी से घटी है, जहां पिछले साल 257 मोर थे, वो घटकर अब सिर्फ 114 बचे हुए हैं। वन विहार में हाल ही में खुले में घूमने वाले जानवरों की गिनती हुई थी। करीब 3 दिन चली गिनती के बाद पार्क मैनेजमेंट ने 26 जून को मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के आंकड़े जारी किए हैं। खुले के साथ बाड़े में रहने वाले जानवरों की संख्या भी सामने आई है। डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि जानवरों की संख्या में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहता है। क्योंकि उनके पास एक तय भूमि क्षेत्र है।

बता दें कि वर्ष 2017 में खुले में घूमने वाले जानवरों की संख्या 1149 थी, जो 2021 में बढ़कर 1429 पहुंच गई। पिछले एक साल में चीतल, नीलगाय, लंगूर, मोर आदि जानवरों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इस बार हुई गणना में इनकी संख्या बढ़ गई। वर्ष 2020 में 1485, 2021 में 1558 और 2022 में जानवरों की संख्या 1652 हो गई थी। जो इस बार कम होकर 1510 पर पहुंच गई है।

जानवर की संख्या – 2022 – 2023

सिंह – 03 – 03

बाघ – 13 – 13

सफेद बाघ – 01 – 01

तेंदुआ – 10 – 10

भालू – 20 -20

हायना – 01 -01

मगरमच्छ – 13 – 11

गौर – 02 -02

पहाड़ी कछुआ – 28 -24

जलीय कछुआ – 33 -34

घड़ियाल – 06 -03

खुले में घूमने वाले जानवर-

जानवर की संख्‍या — 2022 – 2023

चीतल – 522 – 478

सांभर – 362 – 382

नीलगाय 81 – 82

जंगली सूअर – 90 – 96

मोर – 257 – 114

सियार – 51 – 66

लंगूर – 60 – 72

काला हिरण – 71 – 77

सेही – 03 – 1

बारहसिंगा – 11 – 11

चिंकारा – 01 – 03

क्वारेंटाइन में जानवर

तेंदुआ – 01 – 01

अफ्रीकन कछुआ – 05 – 05

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811