Let’s travel together.

ट्रक को ओवरटेक करते में स्कार्पियो पलटी, ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर का पूरा परिवार घायल

103

छतरपुर ।    ग्वालियर से बागेश्वरधाम में दर्शन के लिए गए डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया की स्कार्पियो आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। हादसे में डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, दो वर्ष की बेटी, गनमैन, रीडर और चालक घायल हैं। हादसा मंगलवार देर रात नौगांव थाना क्षेत्र में चौबारा ओवरब्रिज के पास हुआ। डिप्टी कलेक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों को प्राइमरी इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया पुत्र ओमप्रकाश खेमरिया नए वर्ष पर नई स्कार्पियो से पत्नी शैलू खेमरिया, दो साल की बेटी, गनमैन प्रमोद शर्मा, रीडर जय सिंह, चालक श्रीनाथ मिश्रा के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने के लिए गए थे। देर शाम डिप्टी कलेक्टर श्री खेमरिया दर्शन कर वापस ग्वालियर लौट रहे थे। झांसी-खजुराहो फोरलेन हाइवे पर पर चौबारा ओवरब्रिज के पास ट्रक क्रमांक एचआर टी 69 ई 3049 को चालक श्रीनाथ मिश्रा ने ओवरटेक किया ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक स्कार्पियो को नियंित्रत नहीं कर सका। इससे स्कार्पियो तीन पलटी खाकर फोरलेन पर ही उल्टी हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पडे। लोगों ने स्कार्पियो में फंसे डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी, बेटी और बाकी के लोगों को बाहर निकाला। नौगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहंुचकर एंबुलेंस की मदद से सभी को नौगांव अस्पताल के लिए भिजवाया।

डिप्टी कलेक्टर के सिर में गंभीर चोट

नौगांव अस्पताल में सभी को प्राइमरी इलाज दिया गया। डिप्टी कलेक्टर खेमरिया के सिर और शरीर के बाकी हिस्से में गंभीर चोट है। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। पत्नी और बेटी को सबसे कम चोट लगी है। गनीमत यह रही कि हादसे में सभी सकुशल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर कार्रवाई शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811