Let’s travel together.

सास के तानो से तंग पत्नी अपने मायके में रहने लगी परिवार परामर्श केंद्र की समझाइश पर फिर हुए एक

0 200

 

-वहीं एक अन्य मामले में माँ ने करी खुद की बेटी दामाद की शिकायत

-परिवार परामर्श केंद्र बाड़ी जिला रायसेन की बैठक में अधिकारी एवं परामर्शदाताओं द्वारा परिवारों के सुलझाए विवाद

बाड़ी रायसेन। मामी सास के तानो से तंग आकर पत्नी गुस्से में अपने मायके चली गयी जिससे दाम्पत्य जीवन में जहर घुल गया। पति के आवेदन पर परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर फिर एक साथ भेजा।इस दौरान सभी ने उन्हें सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देकर एक साथ घर भेजा।
वहीं रुक अन्य प्रकरण में एक वृद्ध माँ द्वारा अपने ही बेटी दामाद से प्रताड़ित होकर आवेदन दिया गया।जिसमें माँ द्वारा बताया गया कि विगत 6 माह से बेटी दामाद तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं साथ ही खाना भी नही देते और मेरे घर पर कब्जा किये हुए हैं।ऐसी स्थिति में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बेटी दामाद को समझाइश दी गयी और माँ का ख्याल रखने हेतु पाबंद किया गया।


एसडीओपी कार्यालय बाड़ी में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में इस टूटते रिश्ते को फिर से कॉउंसलिंग के माध्यम से एकजुट किया गया।
शनिवार को बैठक में 4 पारिवारिक विवादों का निराकरण किया गया।
बैठक में एसडीओपी अदिती बी सक्सेना, प्रआर चंद्रकांत राय, काउंसलर प्रीति राय ,सुनील शर्मा,श्रीनिवास शर्मा एवं दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि एसपी विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811