Let’s travel together.

63 हजार 500 पंच-सरपंच का चुनाव गुरुवार को, दो हजार पांच केंद्रों पर होगा मतदान

101

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 63 हजार 500 पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। जबकि, पंच पद के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए दो हजार पांच केंद्र बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पंच के 63 हजार 300 पद के लिए आम और उपचुनाव कराया जा रहा है। इसी तरह सरपंच के 200 और जनपद पंचायत सदस्य के नौ पद के लिए चुनाव हो रहा है। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान दल केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। पंच पद के लिए मतगणना, मतदान समाप्त होने के ठीक बाद मतदान केंद्र में ही होगी। जबिक, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी और परिणाम नौ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811