राजा पटेरिया गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए
भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हत्या’ का बयान देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस आलाकमान चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि इटालियन कांग्रेस चुप रह सकती है लेकिन कानून अपना काम करेगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि को मंगलवार सुबह 6 बजे के लगभग पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को दमोह जिले के हटा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । उन्हें पवई न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । पन्ना पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया। प्रधानमंत्री के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी और जनता को हत्या के लिए उकसाने के मामले में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि इतने गंभीर मामले में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी सब चुप है। किसी ने बयान की निंदा तक नही की। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी राजा पटेरिया के खिलाफ कार्यवाही करने की जगह ट्वीटर पर चिडिबाज बने हुए है और सशर्त बयान का विरोध कर औपचारिकता पूरी कर करते दिख रहे है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह तो उल्टा राजा पटेरिया के समर्थन में खड़े है।यह सब यही सकेंत देते है कि राजा पटेरिया ने यह बयान इटालियन कांग्रेस के इशारे पर ही दिए है।इससे कांग्रेस का चेहरा एक बार फिर बेनाकब हो गया है।
सामाजिक ताने-बाने के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा हैं कि सामाजिक ताने-बाने के साथ छेड़छाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उज्जैन में आयोजित पैगंबर मोहम्मद को लेकर की जा रही निबंध प्रतियोगिता को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
उज्जैन में “पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी” द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। ये प्रतियोगिता सिर्फ गैर-मुस्लिम लोगों के लिए आयोजित की गई थी। इस बात को लेकर सवाल उठने लगे थे।
गृह मंत्री ने कहा कि उज्जैन में सिर्फ गैर मुस्लिमों के लिए आयोजित हो रही हजरत मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता की जानकारी मिली थी। विवाद सामने आने पर एसपी उज्जैन को निर्देशित कर इसे रुकवा दिया गया है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समझ से परे हैं। प्रतियोगिता कराने के पीछे मकसद की जॉच की जाएगी।