Let’s travel together.

अपनी ही सरकार के खिलाफ शराबबंदी को लेकर उमा भारती को मिल रहा है भारी समर्थन

0 478

 

मध्य प्रदेश की पुर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बम्होरी कस्बे के ग्राम कुंडाली पहुंची
एक आम सभा को किया संबोधित

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन

मध्यप्रदेश की पुर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सिलवानी तहसील कस्बा बम्होरी ग्राम कुंडाली पहुंची। ग्राम इस्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर उमा भारती ने आम सभा को संबोधित भी किया

आयोजित जन सभा में सम्मिलित हुई जहां ग्राम कुंडाली के मंडल द्वारा सुश्री उमा भारती फूल माला एवं शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपनी ही सरकार को शराब बंदी को लेकर कहा सरकार को आगामी 15 जनवरी तक सरकार ऐसी शराब नीति घोषित करें जो जनहित में हो महिलाओं के हित मे हो युवाओं का भविष्य बर्बाद न करें ऐसी एक नीति घोषित हो । क्योंकि सरकार शराब परोस रही है इसलिए शराब को सरकार को ही बंद करना चाहिए जिससे मध्यप्रदेश एक मॉडल राज्य बन सके।


सुश्री भारती ने कहा समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा और समाज कमजोर होगा तो राष्ट्र कमजोर होगा इसलिए मजबूती के साथ समाज मजबूत होगा तो और राष्ट्र मजबूत होगा।
सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचे तथा स्थानीय जनों से भेंट की।

इस दौरान कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत पुर्व जिला पंचायत सदस्य माधो सिंह पटेल,जिला पंचायत सदस्य लोकेश मिश्रा बेगमगंज नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप लोधी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा,हरि सिंह वर्मा, शिवपाल सिंह राजपूत,जनपद उपाध्यक्ष बाबू पटेल,कल्याण सिंह,लोधी,लक्ष्मण लोधी,हरि सिंह लोधी,तेज सिंह लोधी,राम कुमार पटेल हरनाम पटेल हरिश्चंद्र पटेल आशीष सोनी बलराम लोधी (भीमपुर,)गोपाल सिंह राजपूत मिथुन लोधी,सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811